पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी ने किया शुभारंभ, उद्घाटन के बाद प्रत्याशी ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क
हनुमानगढ़। नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 47 में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस प्रत्याशी श्रवण मेघवाल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी ने किया। इस अवसर पर निवर्तमान जिला प्रमुख कविता मेघवाल, पूर्व पंचायत समिति प्रधान दयाराम जाखड़, अश्विनी पारीक, यशवंत कड़वा, हरपाल सिंह सरपंच सहित प्रत्याशी श्रवण मेघवाल और अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
कार्यालय उद्घाटन के दौरान चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी श्रवण मेघवाल ने समर्थकों के साथ वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया। उन्होंने लोगों से मुलाकात कर स्थानीय विषयों पर संवाद किया और आगामी नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी ने वार्डवासियों से उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया। चुनाव प्रचार के आगे बढ़ने के साथ वार्ड संख्या 47 में विभिन्न प्रत्याशियों की गतिविधियां भी तेज हो रही हैं।





