भूपेंद्र चौधरी व दयाराम जाखड़ ने किया शुभारंभ, स्थानीय मुद्दों को लेकर प्रत्याशी ने रखी प्राथमिकताएं
हनुमानगढ़। नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 52 में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुनीता बंशीलाल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी एवं पूर्व पंचायत समिति प्रधान दयाराम जाखड़ ने किया। इस अवसर पर समर्थक एवं वार्डवासी मौजूद रहे।
कार्यालय उद्घाटन के दौरान वार्ड से जुड़े स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई। प्रत्याशी सुनीता बंशीलाल ने कहा कि स्वच्छ पेयजल, सड़क और सफाई व्यवस्था उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगी। उन्होंने कहा कि वार्ड की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा।
कार्यालय उद्घाटन के बाद सुनीता बंशीलाल ने समर्थकों के साथ वार्ड में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से मुलाकात कर चुनाव को लेकर संवाद किया और अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताया।
प्रत्याशी ने वार्डवासियों से अपने चुनाव चिन्ह चूड़ियों के निशान पर मतदान करने की अपील की। चुनाव प्रचार के आगे बढ़ने के साथ वार्ड संख्या 52 में विभिन्न प्रत्याशियों की ओर से जनसंपर्क गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।






