डॉक्टर्स डे पर हरियाली का संकल्प

चिकित्सकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, एडीएम ने संरक्षण पर दिया जोर

हनुमानगढ़। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर डॉक्टर फॉर सोसायटी फाउंडेशन (डीएफएस) ने बुधवार को “सेव अर्थ, प्लांट ट्रीज” अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बालिका विद्यालय, संगरिया रोड, जंक्शन में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदीलाल मीणा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान चिकित्सकों और गणमान्य नागरिकों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पौधों की देखभाल को बताया सबसे बड़ी जिम्मेदारी

एडीएम उम्मेदीलाल मीणा ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनका संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति नियमित रूप से पौधरोपण कर उनकी देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे महत्वपूर्ण जरूरत बताया।

चिकित्सकों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर केवल मरीजों के उपचार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के फेफड़े हैं और इनके बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना संभव नहीं है। लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान भी किया गया।

बड़ी संख्या में चिकित्सक रहे मौजूद

कार्यक्रम में फाउंडेशन के संरक्षक डॉ. पारस जैन, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष डॉ. निशांत बतरा, विद्यालय की प्रधानाचार्य रेणु, डीएफएस अध्यक्ष डॉ. विक्रम जैन, सचिव डॉ. नरेश संकलेचा सहित अनेक चिकित्सक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. ज्ञान सिंह शेखावत, डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़, डॉ. पुनीत जैन, डॉ. रवि त्रेहन, डॉ. विपुल आसोपा, डॉ. अर्जुन राठौड़, डॉ. दीपक खुराना, डॉ. वरुण आहूजा, डॉ. जतिन सिंगला, डॉ. बलवीर सहारण समेत बड़ी संख्या में चिकित्सकों और नागरिकों ने अभियान में भागीदारी निभाई।

7k network

🌦️ आज का मौसम

लोकेशन पता की जा रही है...

--°C

---