ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डोडा-पोस्त सहित आरोपी गिरफ्तार

हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने 32 किलो 130 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया, अलग कार्रवाई में 1570 प्रतिबंधित प्रेगाबालिन कैप्सूल जब्त

हनुमानगढ़, 6 सितंबर। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य, आईपीएस के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को 32 किलो 130 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त चूरा सहित गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में लावारिस हालत में पड़े 1570 प्रतिबंधित प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद कर जब्त किए गए हैं।

गश्त के दौरान 32 किलो से अधिक डोडा-पोस्त बरामद

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान की गई। पुलिस टीम ने मेगा हाईवे रोड, चक 3 एलकेडी रोही लखूवाली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सुखचैन सिंह उर्फ चैना, पुत्र हरबंश सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी चक रामसिंघावाला, तहसील नथाना, जिला बठिंडा, पंजाब को पकड़ा।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 32 किलो 130 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त चूरा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला संख्या 595/2026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत हनुमानगढ़ टाउन थाने में प्रकरण दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच उप निरीक्षक सुशील कुमार द्वारा की जा रही है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक रामकेशर, कांस्टेबल अनिल कुमार, रामनारायण और राकेश कुमार की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस चौकी लखूवाली हेड के रामनारायण एवं राकेश कुमार की भी कार्रवाई में विशेष भूमिका रही।

श्मशान भूमि में मिले 1570 प्रतिबंधित कैप्सूल

ऑपरेशन के तहत पुलिस ने दूसरी कार्रवाई में चक ज्वालासिंहवाला की श्मशान भूमि से 1570 प्रतिबंधित प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद किए। पुलिस के अनुसार ये कैप्सूल लावारिस हालत में पड़े 157 पत्तों में मिले। पुलिस ने इन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 106 के तहत जब्त कर मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक भूपसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। टीम में कांस्टेबल चेतन प्रकाश, राममिलाप तथा चालक भीमसेन शामिल रहे।

नशा तस्करों पर लगातार कसा जा रहा शिकंजा

जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नशा तस्करी में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद तथा वृताधिकारी हनुमानगढ़ श्रीमती मीनाक्षी के निकटतम पर्यवेक्षण में हनुमानगढ़ टाउन पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

पुलिस की इन कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान को लगातार तेज किया जा रहा है और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसने का प्रयास जारी है।

7k network

🌦️ आज का मौसम

लोकेशन पता की जा रही है...

--°C

---