NEWS

कुछ देर के लिए सूने छोड़े मकान पर चोरों का धावा

– नकदी-जेवरात व कागजातों से भरा सन्दूक उठाकर ले गए चोर
हनुमानगढ़। टाउन शहर की मुखर्जी कॉलोनी में सूने पड़े मकान पर धावा बोलते हुए अज्ञात चोर नकदी-जेवरात व कागजातों से भरा सन्दूक उठाकर ले गए। यह सन्दूक दशहरा ग्राउन्ड में मिला। इसमें से नकदी-जेवरात व कागजात गायब थे। मकान मालकिन की ओर से इस संबंध में टाउन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार सितारा पत्नी मोहम्मद इदरिश निवासी मुखर्जी कॉलोनी, वार्ड 44, रामदेव मन्दिर के पास, टाउन ने लिखित रिपोर्ट पेश की कि वह मंगलवार की सुबह लगभग 8 बजे रोजाना की तरह अपने काम पर चली गई। घर पर उसकी लडक़ी रिजवाना (22) थी जो मकान के कुण्डी लगाकर पड़ोस के घर में चली गई। कुछ देर बाद आकर उसने मकान सम्भाला तो मकान की कुण्डी खुली थी और अन्दर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखा लोहे का सन्दूक गायब मिला। सन्दूक में दो जोड़ी चांदी की पाजेब, कान की एक जोड़ी सोने की बाली, एक तख्ती सोने की, प्लाट के कागजात, 70 हजार रुपए थे। कोई अज्ञात व्यक्ति मकान की कुण्डी खोलकर गहने-रुपए व कागजात से भरा सन्दूक चोरी कर ले गया। उसने आस-पड़ोस में तलाश की तो लोहे का सन्दूक दशहरा ग्राउण्ड में पड़ा मिला। पुलिस ने अज्ञात जने के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई सूरजभान को सौंपी है।

Naad News
Author: Naad News

Leave a Comment

READ MORE

What does "money" mean to you?
  • Add your answer