जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व पटेल जयंती

हनुमानगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री एवं लौह महिला स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने कहा कि इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल दोनों का जीवन राष्ट्रसेवा, साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और देश के प्रति समर्पण की प्रेरणादायक मिसाल है। सरदार पटेल ने अपनी दूरदर्शिता एवं मजबूत नेतृत्व से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। वहीं इंदिरा गांधी ने अपने सशक्त नेतृत्व और साहसिक निर्णयों से देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई। दोनों नेताओं का योगदान भारतीय इतिहास में सदैव अविस्मरणीय रहेगा। । दादरी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से दोनों महान नेताओं के आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश की एकता, अखंडता, सामाजिक न्याय, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह चहल, करणी सिंह राठौड़, सोशल मीडिया प्रभारी जयराम ढूकिया, सचिव बलवंत होटला, विजय गोंद, रामचंद्र चौधरी, आमिर खान, शाहरुख कुरैशी, अजय सिंह सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

7k network

🌦️ आज का मौसम

लोकेशन पता की जा रही है...

--°C

---