दो जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी गिरफ्तारअवैध हथियारों और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान के तहत सफलता

हनुमानगढ़। जिले में अवैध हथियारों और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हनुमानगढ़ जंक्शन थाना पुलिस ने एक आरोपी को दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीणा ने बताया कि जिले में नशा तस्करी, शराब तस्करी, अवैध हथियारों, जुआ-सट्टा तथा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों की पालना में हनुमानगढ़ जंक्शन थाना प्रभारी रामचंद्र कसवां के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए जाकिर उर्फ जाकिर हुसैन पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी वार्ड नंबर 5, नई खुंजा, हनुमानगढ़ जंक्शन को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ जंक्शन थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला संख्या 383/2026 दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक खेमराज द्वारा की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल नेतराम तथा कांस्टेबल भीमसेन की विशेष भूमिका रही।

7k network