हनुमानगढ़। नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर वार्ड नंबर 4 में प्रत्याशियों के जनसंपर्क और चुनावी कार्यक्रमों का दौर जारी है। इसी क्रम में संतवीर कॉलोनी में निर्दलीय प्रत्याशी गगन मान के समर्थन में नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। सभा में विधायक गणेशराज बंसल भी शामिल हुए। सभा के दौरान विधायक बंसल ने वार्डवासियों से गगन मान के पक्ष में मतदान करने की अपील की। आयोजकों के अनुसार, संतवीर सिंह और रमेश भाकर के नेतृत्व में मौजूद वार्डवासियों के एक समूह ने गगन मान के प्रति समर्थन जताया। सभा में वार्ड के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। विधायक गणेशराज बंसल ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए स्थानीय स्तर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जाने चाहिए। उन्होंने मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान की बात कही। निर्दलीय प्रत्याशी गगन मान ने अपने संबोधन में कहा कि वार्डवासियों द्वारा उनके सामने रखे गए मुद्दों में पट्टे, सड़क, नाली और पार्क से संबंधित समस्याएं प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में निर्वाचित होने पर इन समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता से प्रयास किया जाएगा। मान ने कहा कि वार्ड की विभिन्न गलियों और मोहल्लों में नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषयों को समझकर उनके समाधान के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने मतदाताओं से चुनाव में समर्थन देने की अपील भी की। सभा में जय गोपाल गुप्ता, सतीश जैन, रमेश भाकर, सुभाष भाकर, संदीप मित्तल, इंद्रसेन, सुखमंदर, विजय, पवन, संदीप और पप्पू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
संतवीर कॉलोनी में निर्दलीय प्रत्याशी गगन मान के समर्थन में नुक्कड़ सभा

🌦️ आज का मौसम
लोकेशन पता की जा रही है...
--°C
---
Recent Posts
Tortuga Casino Weekend Reload : Quand il se débloque
November 7, 2026
No Comments
Délais de réponse du support par email d’Amonbet
November 7, 2026
No Comments
Stratégie Dragonia Single-Deck Blackjack
November 7, 2026
No Comments
Connexion à lizaro Après la Levée de la Suspension
November 7, 2026
No Comments
Smash Casino Reality Check Notifications
November 7, 2026
No Comments