वार्ड 50 में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

भाजपा नेता अमित सहू ने किया शुभारंभ, जीतू सोनी ने विकास को बताया प्रमुख मुद्दा

हनुमानगढ़। नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 50 में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी अमरजीत सोनी उर्फ जीतू सोनी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन गुरुवार को भाजपा नेता अमित साहू ने किया। इस अवसर पर वार्ड के कई लोग मौजूद रहे।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान वार्ड के स्थानीय मुद्दों और चुनाव को लेकर चर्चा हुई। भाजपा प्रत्याशी जीतू सोनी ने वार्डवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि उन्हें पार्षद के रूप में कार्य करने का अवसर मिलता है तो वार्ड में विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान वार्डवासियों से संवाद कर स्थानीय समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं को समझने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आगामी नगर परिषद चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की।

चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के साथ वार्ड संख्या 50 में विभिन्न प्रत्याशियों की चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। आगामी दिनों में जनसंपर्क और स्थानीय मुद्दों को लेकर चुनावी माहौल के और सक्रिय होने की संभावना है।

7k network

🌦️ आज का मौसम

लोकेशन पता की जा रही है...

--°C

---