वार्ड 9 में भाजपा प्रत्याशी मनप्रीत सैनी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

जलभराव सहित स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर रखे गए मुद्दे,प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क का आह्वान

हनुमानगढ़। नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 9 में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी मनप्रीत सैनी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं वार्डवासियों की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान वार्ड से जुड़े स्थानीय मुद्दों और आगामी चुनाव को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम में शहर की जलभराव की समस्या को प्रमुख मुद्दे के रूप में उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि बरसात के दौरान शहर के कई हिस्सों में पानी जमा होने से आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने और इस समस्या के समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। वक्ताओं ने इसके साथ ही नालियों की सफाई एवं निर्माण, सड़क सुधार, पेयजल, स्वच्छता और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विषयों को भी सामने रखा। भाजपा की ओर से नगर परिषद में बोर्ड बनने की स्थिति में इन मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही गई।

भाजपा प्रत्याशी मनप्रीत सैनी ने कार्यालय उद्घाटन में पहुंचे कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वार्ड की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने वार्डवासियों से चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

कार्यक्रम के बाद वार्ड में चुनावी गतिविधियों के और तेज होने के संकेत मिले हैं। विभिन्न प्रत्याशियों की ओर से जनसंपर्क अभियान शुरू होने के साथ वार्ड के स्थानीय मुद्दे चुनावी चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं।

7k network

🌦️ आज का मौसम

लोकेशन पता की जा रही है...

--°C

---