मतदान में संगरिया ने बाजी मारी, टिब्बी में 86.87 तो नोहर में 77.35 प्रतिशत मतदान; सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण रहा मतदान

नगर निकाय चुनाव में मतदान का उत्साह, पांच निकायों में 83.63 प्रतिशत वोटिंग
हनुमानगढ़। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण में बुधवार को जिले के पांच नगरीय निकायों में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सायं 6 बजे तक जिले में कुल 83.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें नजर आईं और लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी को लेकर पूरे दिन उत्साह बना रहा।

सायं 6 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार संगरिया नगर पालिका मतदान प्रतिशत के मामले में जिले में सबसे आगे रही। यहां 87.00 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद टिब्बी नगर पालिका में 86.87 प्रतिशत, भादरा नगर पालिका में 85.88 प्रतिशत तथा रावतसर नगर पालिका में 85.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं नोहर नगर पालिका में 77.35 प्रतिशत मतदान हुआ।

संगरिया में सबसे अधिक मतदान

पांचों निकायों में मतदान प्रतिशत की स्थिति इस प्रकार रहीकृ

संगरिया नगर पालिका – 87.00 प्रतिशत
टिब्बी नगर पालिका – 86.87 प्रतिशत
भादरा नगर पालिका – 85.88 प्रतिशत
रावतसर नगर पालिका – 85.50 प्रतिशत
नोहर नगर पालिका – 77.35 प्रतिशत

इस प्रकार सायं 6 बजे तक जिले का औसत मतदान 83.63 प्रतिशत रहा।

7k network

🌦️ आज का मौसम

लोकेशन पता की जा रही है...

--°C

---

Recent Posts