NEWS

छह वर्ष से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

हनुमानगढ़। संगरिया थाना पुलिस ने छह वर्ष से फरार एक स्थाई वारंटी को शनिवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पकड़ा गया स्थाई वारंटी पंजाब के बठिंडा जिला क्षेत्र का निवासी है। संगरिया पुलिस थाना प्रभारी रामचन्द्र कस्वां ने बताया कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना के एसआई रणवीर सिंह ने मुकदमा नम्बर 225/1991 में करीब 6 वर्ष से मफरूर चल रहे स्थाई वारंटी प्यारासिंह (60) पुत्र बच्चनसिंह जटसिख निवासी नथाना पीएस नथाना जिला बठिंडा पंजाब को पंजाब पुलिस के सहयोग से नथाना से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में एसआई रणवीर सिंह, कांस्टेबल युधिष्टर शामिल थे।

Naad News
Author: Naad News

Leave a Comment

READ MORE

What does "money" mean to you?
  • Add your answer