NEWS

घोटिया प्रदेश संगठन मंत्री व पूनिया प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

हनुमानगढ़। भारतीय मजदूर संघ जयपुर से सम्बन्ध राजस्थान जलदाय कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी में हनुमानगढ़ जिले से इन्द्राज घोटिया को प्रदेश संगठन मंत्री तथा रामसिंह पूनिया को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी गई है। प्रदेश कार्यकारिणी में नियुक्त किए जाने पर जलदाय तकनीकी कर्मचारी संघ हनुमानगढ़ जंक्शन के तमाम कार्यकारिणी सदस्यों, कार्यकर्ताओं व कर्मचारियों ने खुशी का इजहार किया है। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यसमिति का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वाजिब मांग को पूरा करवाने का हरसंभव प्रयास रहेगा। संगठन मंत्री इन्द्राज घोटिया ने बताया कि अभी सभी कर्मचारी व अधिकारी विधान सभा चुनाव को सम्पन्न करवाने में लगे हुए हैं। जैसे ही चुनाव सम्पन्न होंगे, चुनाव परिणाम पश्चात नई सरकार बनते ही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाकर कर्मचारियों की वाजिब मांगों का मांगपत्र तैयार कर सरकार के समक्ष रखेंगे। उन मांगों का सौ प्रतिशत निराकरण करवाने का प्रयास किया जाएगा। जलदाय तकनीकी कर्मचारी संघ हनुमानगढ़ जंक्शन के अध्यक्ष अंग्रेज सिंह कालीबंगा ने सभी कर्मचारियों को 6 नवम्बर को सुबह 10.30 बजे संगठन कार्यालय हनुमानगढ़ जंक्शन में पहुंचने का आह्वान किया है।

Naad News
Author: Naad News

Leave a Comment

READ MORE

What does "money" mean to you?
  • Add your answer