NEWS

दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी

– जेवरात व नकदी पर हाथ साफ
हनुमानगढ़। टाउन थाना क्षेत्र के वार्ड 34 स्थित सूने पड़े मकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हो गई। घर में घुसे अज्ञात चोरों ने अलमारी के लॉकर से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। टाउन थाना पुलिस अज्ञात जने के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुटी है। पुलिस के अनुसार राजेश कुमार (34) पुत्र जोखन राम निवासी वार्ड 34, कौशल्या विहार, साईं कॉलोनी के पास टाउन ने लिखित रिपोर्ट पेश कर बताया कि 18 नवम्बर की सुबह वह अपने घर पर नहीं था। घर के ताला लगा हुआ था। शाम करीब 4.30 बजे वह अपने घर आया तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अन्दर रखी अलमारी के लॉकर से चांदी की एक जोड़ी पाजेब, सोने की कान की बालियां, सोने का मंगलसूत्र, सोने की तागड़ी, एक अंगूठी, 27 हजार रुपए नकद, दो चांदी के सिक्के गायब थे। दिन के समय कोई अज्ञात व्यक्ति मकान का ताला तोडक़र अन्दर घुसा और अन्दर रखे जेवरात व रुपए चोरी कर ले गया। उसने आसपास पता किया पर कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने चोरी करने के आरोप में अज्ञात जने के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। जांच हैड कांस्टेबल मनीष बिश्नोई कर रहे हैं।

Naad News
Author: Naad News

Leave a Comment

READ MORE

What does "money" mean to you?
  • Add your answer