NEWS

उत्तरी बर्फीली हवाओं ने किया परेशान

हनुमानगढ़। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के साथ ही शुक्रवार को चली उत्तरी बर्फीली हवाओं ने परेशान किया। सुबह कोहरा छाया रहा। इससे अन्य दिनों की तुलना में शुक्रवार को सर्दी का अधिक प्रकोप नजर आया। मौसम विभाग की मानें तो अब धीरे-धीरे सर्दी के तेवर तीखे होंगे। शुक्रवार को संगरिया इलाके का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस, नोहर इलाके का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संगरिया स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र की मौसम इकाई ने शुक्रवार को मौसम अपडेट जारी करते हुए बताया कि हनुमानगढ़ जिला क्षेत्र में आने वाले दिनों में 5 दिसम्बर तक मुख्यत: शुष्क मौसम रहने के आसार हैं। सुबह के समय कोहरे की संभावना है। रात के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। इस दौरान पांच दिनों में अधिकतम तापमान 23.0 से 24.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.0 से 11.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सापेक्ष आद्र्रता 13-49 प्रतिशत हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 6-8 किमी प्रति घंटा हो सकती है। आगामी दो सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दूसरे सप्ताह में तापमान में कमी के साथ ठंड बढऩे के आसार हैं।

Naad News
Author: Naad News

Leave a Comment

READ MORE

What does "money" mean to you?
  • Add your answer