NEWS

खेत में लगे सोलर पम्प का कन्ट्रोलर चोरी

हनुमानगढ़। खेत में लगे सोलर पम्प का कन्ट्रोलर रात्रि को अज्ञात जना चोरी कर ले गया। किसान की ओर से अज्ञात जने के खिलाफ टाउन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार बलदेव सिंह (53) पुत्र बचनसिंह जटसिख निवासी वार्ड 8, फतेहगढ़ खिलेरीबास ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसकी जमीन फतेहगढ़ खिलेरीबास में गांव के नजदीक ही है। उसकी कृषि भूमि में सोलर पम्प लगा हुआ है। 9 दिसम्बर की देर शाम करीब 7 बजे के लगभग वह खेत से घर आ गया। अगले दिन 10 दिसम्बर की दोपहर 12 बजे के लगभग खेत गया तो खेत में लगे सोलर पम्प कन्ट्रोलर गायब मिला। मौके पर सोलर पम्प की प्लेटें बची थीं। अन्य सामान अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। उसने इस संबंध में अपने स्तर पर जांच की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस ने किसान की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अनुसंधान एएसआई सुरेश चन्द्र कर रहे हैं।

Naad News
Author: Naad News

Leave a Comment

READ MORE

What does "money" mean to you?
  • Add your answer