मारपीट कर हत्या के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार जमीन विवाद को लेकर हुआ था विवाद, पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर आरोपियों को दबोचा

हनुमानगढ़, 20 अगस्त। हनुमानगढ़ जंक्शन थाना पुलिस ने मारपीट के बाद हुई हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में मृतक और गिरफ्तार आरोपी एक ही परिवार के बताए गए हैं तथा दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर पुरानी रंजिश सामने आई है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में हुई कार्रवाई के संबंध में पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त को मनीष कुमार निवासी वार्ड नंबर 08, जोंडकीया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 19 अगस्त को उसके पिता रामकुमार खेत गए हुए थे। करीब रात 9 बजे लोकेन्द्र, मदनलाल, धर्मवीर, अंगदपाल सहित 3-4 अन्य लोगों ने उसके पिता के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई। इस रिपोर्ट पर हनुमानगढ़ जंक्शन थाने में प्रकरण संख्या 566/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 307 व 189(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल का एफएसएल और एमओबी टीम से निरीक्षण करवाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद तथा वृत्ताधिकारी मीनाक्षी के निकटतम सुपरविजन में थाना प्रभारी रामचंद्र के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में उप निरीक्षक गजेन्द्र शर्मा सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

गिरफ्तार आरोपी:
पुलिस के अनुसार मदनलाल पुत्र जीवनराम, उम्र 62 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 08 जोंडकीया तथा लोकेन्द्र पुत्र मदनलाल, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 08 जोंडकीया को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस टीम ने मानवीय एवं तकनीकी आसूचना जुटाते हुए घटना में शामिल आरोपियों की तलाश शुरू की। कार्रवाई के दौरान मदनलाल और लोकेन्द्र को दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश एवं तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार मृतक और गिरफ्तार आरोपी एक ही परिवार के हैं। प्रथम दृष्टया दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर आपसी रंजिश होने की बात सामने आई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि कुछ माह पूर्व मामले में गिरफ्तार आरोपी लोकेन्द्र की ओर से परिवादी पक्ष के खिलाफ मारपीट आदि का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

7k network

🌦️ आज का मौसम

लोकेशन पता की जा रही है...

--°C

---

Recent Posts