स्वच्छ, सुंदर और विकसित वार्ड के संकल्प के साथ मतदाताओं से संपर्क
हनुमानगढ़। नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 5 में भी चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने वार्ड संख्या 5 से अकबर अली को अपना प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी का कहना है कि वार्ड के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता दी जाएगी। अकबर अली ने अपने प्रचार में “स्वच्छ, सुंदर, विकसित नगर-हमारा संकल्प” का उल्लेख करते हुए वार्ड को एक आदर्श, स्वच्छ और विकसित वार्ड बनाने की बात कही गई है। वार्डवासियों से संवाद और उनके सहयोग को चुनाव अभियान का हिस्सा बताया गया है।
प्रचार सामग्री के अनुसार अकबर अली ने वार्ड संख्या 5 के लिए विकास को प्राथमिकता बताते हुए क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने का संकल्प व्यक्त किया है। अब चुनावी मैदान में प्रत्याशी द्वारा किए जा रहे जनसंपर्क और वार्ड के स्थानीय मुद्दों को लेकर मतदाताओं के बीच चर्चा का दौर शुरू हो गया है। नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 5 में विभिन्न प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होना है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रत्याशियों के जनसंपर्क अभियान के साथ वार्ड के प्रमुख स्थानीय मुद्दे भी चुनावी चर्चा के केंद्र में आने की संभावना है।





