वार्ड 6 में चुनाव प्रचार को गति दे रहे भाजपा प्रत्याशी अनिल राठौड़

जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों से किया संवाद, भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील

हनुमानगढ़। नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 6 में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी अनिल राठौड़ इन दिनों वार्ड में सघन जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। वे वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर मतदाताओं से मुलाकात कर रहे हैं और चुनाव को लेकर अपनी बात रख रहे हैं।
चुनाव प्रचार के दौरान राठौड़ ने वार्डवासियों से संवाद करते हुए स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास और लोगों से जुड़े मुद्दों उनकी प्राथमिकता रहेगी।

जनसंपर्क के दौरान उन्होंने मतदाताओं से आगामी नगर परिषद चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ वे वार्ड की अलग-अलग गलियों एवं क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं, जिससे चुनाव प्रचार ने गति पकड़ी है।
वार्ड में चुनावी अभियान आगे बढ़ने के साथ विभिन्न प्रत्याशियों की सक्रियता भी बढ़ रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में जनसंपर्क और स्थानीय मुद्दों को लेकर चुनावी माहौल और अधिक सक्रिय होने की संभावना है।

7k network

🌦️ आज का मौसम

लोकेशन पता की जा रही है...

--°C

---