बशीर ग्राम पंचायत की नव निर्वाचित सरपंच सुनीता खद्दा ने संभाला कार्यभार

ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, गांव को आदर्श ग्राम बनाने का संकल्प जताया

टिब्बी। ग्राम पंचायत बशीर की नव निर्वाचित सरपंच सुनीता खद्दा ने शनिवार को ग्राम पंचायत भवन में विधिवत कार्यभार संभाला। इस अवसर पर ग्राम पंचायत क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में उनका स्वागत किया गया।

गौशाला प्रधान सहदेव खद्दा ने बताया कि सुनीता पत्नी कृष्ण खद्दा के सरपंच पद का कार्यभार संभालने पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। समारोह के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा और उपस्थित लोगों ने नई सरपंच को शुभकामनाएं दीं।

नव निर्वाचित सरपंच सुनीता खद्दा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि गांव के विकास, मूलभूत सुविधाओं में सुधार तथा ग्राम पंचायत को आदर्श गांव बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया जाएगा। इस मौके पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग देने की बात कही।

7k network

🌦️ आज का मौसम

लोकेशन पता की जा रही है...

--°C

---