पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी ने किया शुभारंभ, उद्घाटन के बाद प्रत्याशी ने किया घर-घर जनसंपर्क
हनुमानगढ़। नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 47 में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस प्रत्याशी परमिन्द्र कौर पत्नी बलराज सिंह के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी ने किया। इस अवसर पर निवर्तमान जिला प्रमुख कविता मेघवाल, पूर्व पंचायत समिति प्रधान दयाराम जाखड़, अश्विनी पारीक, यशवंत कड़वा, बेबी जैन, प्रत्याशी परमिन्द्र कौर, बलराज सिंह सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।
कार्यालय उद्घाटन के बाद कांग्रेस प्रत्याशी परमिन्द्र कौर ने समर्थकों के साथ वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर चुनाव को लेकर संवाद किया और वार्डवासियों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान परमिन्द्र कौर ने मतदाताओं से स्थानीय स्तर के विषयों को लेकर बातचीत की। चुनाव प्रचार के आगे बढ़ने के साथ वार्ड संख्या 47 में प्रत्याशियों की सक्रियता भी बढ़ती जा रही है। आने वाले दिनों में घर-घर संपर्क और मतदाताओं से संवाद का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।





