39 साल की सेवा के बाद उप रजिस्ट्रार अमीलाल सहारण सेवानिवृत्त

हनुमानगढ़। सहकारिता विभाग में लगभग 38 वर्ष 5 माह 19 दिन की गौरवपूर्ण सेवाएं देने के बाद उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां अमीलाल सहारण मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर सहकार भवन, हनुमानगढ़ में आयोजित गरिमामय विदाई एवं सेवानिवृत्ति समारोह में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सहकारिता से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लेकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में गंगमूल डेयरी के प्रबंध संचालक उग्रसेन सहारण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अमीलाल सहारण ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, निष्पक्षता, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए सहकारिता विभाग की गरिमा को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सहकारिता केवल एक विभाग नहीं बल्कि किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का माध्यम है, और अमीलाल सहारण ने इस भावना को सदैव अपने कार्यों में प्राथमिकता दी। उनके अनुभव, कार्यशैली और व्यवहार से नई पीढ़ी के अधिकारी एवं कर्मचारी निरंतर प्रेरणा लेते रहेंगे। उग्रसेन सहारण ने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन की नई और सार्थक शुरुआत है। उन्होंने अमीलाल सहारण के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका अनुभव समाज और सहकारिता जगत के लिए आगे भी उपयोगी सिद्ध होगा। समारोह के दौरान सहकारिता विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अमीलाल सहारण के कार्यकाल को याद करते हुए उनके सरल, सौम्य एवं सहयोगी व्यक्तित्व की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में विभागीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए सभी के साथ आत्मीय संबंध बनाए रखे। कार्यक्रम के अंत में अमीलाल सहारण का शॉल, साफा एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया तथा उपस्थित सभी लोगों ने उनके उज्ज्वल एवं सुखमय भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

7k network

🌦️ आज का मौसम

लोकेशन पता की जा रही है...

--°C

---