NEWS

शारीरिक दक्षता-क्षमता बढ़ाते हैं खेल

– जिला स्तरीय विधिक जागृति प्रतियोगिता का शुभारंभ
हनुमानगढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही जिला स्तरीय विधिक जागृति प्रतियोगिता का शुभारम्भ सोमवार को जिला मुख्यालय पर हुआ। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धनपत माली ने ब्लॉक स्तर से विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए पहुंचे प्रतिभागियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में सांस्कृतिक विभिन्नताएं भी देखी जाती हैं। विभिन्न प्रकार के विकास में खेल अत्यधिक सहायक हैं। खेल शारीरिक और गतिक विकास, संज्ञानात्मक विकास, भाषाई विकास, समाज-संवेगात्मक विकास और नैतिक विकास को बढ़ावा देता है। खेल हमारे शारीरिक दक्षता और क्षमता को बढ़ाता है। यह हमारे हृदय को मजबूत बनाता है, रक्त परिसंचरण को बढ़ाता है और मोटापे को कम करता है। खेलों से हमारे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, हड्डियां मजबूत होती हैं और ऊर्जा स्तर बढ़ता है। खेल हमारे मानसिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। खेलकूद बच्चों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, एवं विपरीत परिस्थितियों से लडऩे की कला सिखाता है। उन्होंने कहा कि जो नित्य खेल में हिस्सा लेते हैं उनकी अंतरदृष्टि विलक्षण होती है। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाडिय़ों को प्रतियोगिताओं में खेल भावना से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Naad News
Author: Naad News

Leave a Comment

READ MORE

What does "money" mean to you?
  • Add your answer