NEWS

कांग्रेस के राज में प्रदेश में भय, भ्रष्टाचार और भूख का बोलबाला

– वार्ड 18 में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मांगे वोट
हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भाजपा प्रत्याशी अमित सहू के समर्थन में जंक्शन के वार्ड 18 में घर-घर जाकर वोट मांगे। पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ महिला कार्यकर्ताओं ने डोर-टू-डोर जाकर अमित सहू के पक्ष में जनसम्पर्क किया। भाजपा नेता प्रकाश तंवर ने कहा कि लोगों का भाजपा के प्रति उत्साह नजर आ रहा है। भाजपा प्रत्याशी अमित सहू की जीत तय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गहलोत सरकार की योजनाएं मात्र ढकोसला हैं। कांग्रेस के राज में प्रदेश में भय, भ्रष्टाचार और भूख का बोलबाला रहा। पेपर लीक प्रकरणों के चलते युवाओं के साथ धोखा हुआ। बेरोजगार युवा का सपना चूर-चूर करने का काम गहलोत सरकार ने किया है। परेशान होकर गई युवाओं ने आत्महत्या कर दी। युवाओं में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारी रोष है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं। हनुमानगढ़ को अपराध का गढ़ बनाने का कार्य कांग्रेस की सरकार ने किया है। हनुमानगढ़ के वरिष्ठ चिकित्सकों-व्यापारियों से रंगदारी मांगी गई। धानमंडी में व्यापारी के प्रतिष्ठान पर बदमाशों ने फायरिंग की। चिट्टा कई माताओं के लाल लील गया। हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर जिलों में नशे का ग्राफ इन चार-पांच सालों में तीव्र गति से बढ़ा है। यह सब कांग्रेस सरकार के नाकारा तंत्र के कारण हुआ। पुलिस ने आपदा में अवसर ढूंढने का काम किया। पुलिस तंत्र की रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

Naad News
Author: Naad News

Leave a Comment

READ MORE

What does "money" mean to you?
  • Add your answer