NEWS

पत्नी को बंधकमुक्त करवा घर बसवाने की मांग

– जंक्शन के सेक्टर 12 निवासी शख्स ने एसपी से लगाई गुहार
हनुमानगढ़। जंक्शन के सेक्टर 12 निवासी शख्स ने पत्नी को बंधकमुक्त करवा घर बसवाने की गुहार पुलिस अधीक्षक से लगाई है। बुधवार को उक्त शख्स ने इस संबंध में एसपी को ज्ञापन सौंपा। प्रवीण सोनी पुत्र सुभाष सोनी निवासी वार्ड 13, सेक्टर 12, जंक्शन ने बताया कि उसका विवाह इसी साल 1 जनवरी को मनीषा पुत्री संदीप कुमार लांबा निवासी भट्ठा कॉलोनी, जंक्शन के साथ हुआ था। विवाह के बाद से उसके सास-ससुर सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोग उसकी निजी जिन्दगी में दखल देने लगे। इन्होंने उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया किन्तु उसकी पत्नी उनके साथ नहीं गई। इससे नाराज उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी निजी जिन्दगी तबाह करने की धमकी दी। बाद में उसके सास-ससुर ने उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने पास बुला लिया और दबाव देकर उसके खिलाफ दहेज प्रताडऩा का झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया। उसे उसकी पत्नी से मिलने नहीं दिया। उसने अपनी पत्नी को बसाने के संबंध में न्यायालय में याचिका पेश की जो विचाराधीन है। अब उसे पता चला है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी पत्नी का विवाह किसी अन्य व्यक्ति के साथ जबरदस्ती करना चाहते हैं। यदि वे इस मकसद में कामयाब हो जाते हैं तो उसे न पूरा होने वाला नुकसान होगा। उसकी पत्नी, जिसे उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने जबरन बंधक बना रखा है, के साथ भी अनहोनी हो सकती है। ससुराल पक्ष के लोग उसके व उसकी पत्नी के साथ बड़ा अपराध करने की साजिश कर रहे हैं। प्रवीण सोनी के अनुसार दो दिन पहले उसका ससुर उसे मिला और धमकी दी कि उन्होंने तो उसकी पत्नी मनीषा का दूसरा विवाह करवा दिया है, उससे जो होता है कर ले। वे उसे एनडीपीएस एक्ट के केस या अन्य संगीन अपराध के केस में झूठा फंसाकर जिन्दगी भर के लिए जेल में डलवा देंगे। प्रवीण सोनी के अनुसार उसके ससुराल पक्ष के लोग बदमाश किस्म के हैं। वे पूर्व में उसकी पत्नी का जबरन गर्भपात करवा चुके हैं। उसे अन्देशा है कि वे उसकी पत्नी को जान से मार सकते हैं। वह आज भी अपनी पत्नी के साथ अपना घर बसाना चाहता है। प्रवीण सोनी ने एसपी से इस मामले में त्वरित कानूनी कार्यवाही कर उसकी पत्नी को बरामद कर उसका घर बसवाने और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की।

Naad News
Author: Naad News

Leave a Comment

READ MORE

What does "money" mean to you?
  • Add your answer