NEWS

श्री अखण्ड पाठ का भोग, हुआ समागम

हनुमानगढ़। रोडवेज अधिकारियों-कर्मचारियों और यात्रियों की सुरक्षा की कामना को लेकर जिला मुख्यालय स्थित राजस्थान रोडवेज डिपो में रखवाए गए श्री अखण्ड पाठ का भोग शुक्रवार को डाला गया। श्री अखण्ड पाठों के भोग के पश्चात समागम हुआ। इसमें कथावाचक गुरप्रीत सिंह श्रीगंगानगर वालों ने गुरु की वाणी का बखान कर संगत को निहाल किया। ज्वालासिंह ने कीर्तन किया। राजस्थान रोडवेज हनुमानगढ़ के पूर्व अध्यक्ष रघुवीर सिंह खोसा ने बताया कि निगम, निगम के कर्मचारियों व एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने वाले यात्रियों की सुख-शांति के लिए हर साल रोडवेज कर्मचारियों की ओर से श्री अखण्ड पाठ का प्रकाश करवाया जाता है। इस मौके पर लखवीर सिंह, प्रीतम सिंह, जालंधर सिंह, गुरलाल सिंह, रणजीत सिंह, गुलजार सिंह, गुरचरण सिंह, प्रेमसिंह, महेंद्र सिंह, जीतसिंह, बलराज सिंह, जगरूप सिंह सहित कई अन्य रोडवेज कर्मचारी मौजूद थे।

Naad News
Author: Naad News

Leave a Comment

READ MORE

What does "money" mean to you?
  • Add your answer