NEWS

सदस्यता अभियान सम्पन्न, बने कुल 2666 मत

– 18 दिसम्बर को मतदाता सूची का प्रकाशन
हनुमानगढ़। नई कार्यकारिणी के गठन से पहले चल रहा अग्रवाल समाज समिति का सदस्यता अभियान बुधवार को सम्पन्न हो गया। कार्यकारिणी सदस्यों ने जंक्शन स्थित अग्रसेन भवन पहुंचकर सदस्यता अभियान सम्पन्न करवाया। समिति सचिव अमरनाथ सिंगला ने बताया कि 1 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक नए सदस्यों को जोडऩे का अभियान चलाया गया। इस प्रक्रिया के दौरान समिति के कुल 2666 मत बने हैं। उन्होंने बताया कि समिति की कार्यकारिणी गठित करने के लिए चल रही प्रक्रिया के तहत 18 दिसम्बर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 19 व 20 दिसम्बर को आपत्ति व निस्तारण का कार्य होगा। 22 दिसम्बर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। चुनावी प्रकिया के लिए एडवोकेट ओमप्रकाश अग्रवाल, द्वारका दास गर्ग व भूपेंद्र बलडिय़ा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रचार मंत्री गोपाल जिंदल ने बताया कि सदस्यता अभियान के बाद 24 दिसम्बर को आमसभा की बैठक का आयोजन अग्रसेन भवन में सुबह 10 बजे होगा। इसमें आगामी कार्यकारणी के गठन पर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर अग्रवाल समाज समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहित बलाडिय़ा, सहसचिव प्रिंस गर्ग, संगठन मंत्री पारस गर्ग, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र बंसल, विधि मंत्री अरुण अग्रवाल, कार्यकारणी सदस्य प्रवीण गोयल आदि मौजूद थे।

Naad News
Author: Naad News

Leave a Comment

READ MORE

What does "money" mean to you?
  • Add your answer