प्री-मानसून बारिश से मौसम हुआ सुहाना

दोपहर बाद बदला मौसम, बारिश के बाद गर्मी और उमस से मिली कुछ राहत

हनुमानगढ़। जिले में बुधवार दोपहर प्री-मानसून गतिविधियों के असर से मौसम ने अचानक करवट ले ली। करीब 3.15 बजे शुरू हुई बारिश ने पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दिलाई। दोपहर तक तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन बादलों की आवाजाही के बाद हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने राहत महसूस की।

सुबह से ही मौसम में बदलाव के संकेत दिखाई देने लगे थे। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और दोपहर बाद घने बादल छाने के साथ कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के बाद बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को गर्मी से राहत मिलती नजर आई। किसानों ने भी इस बारिश को खरीफ फसलों की तैयारी के लिए लाभदायक बताया है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार जिले में आगामी पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24 से 28 जून के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा, गरज-चमक तथा बादल छाए रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 39 से 43 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बादलों की मौजूदगी के कारण गर्मी का प्रभाव अपेक्षाकृत कम रहेगा, हालांकि कुछ समय उमस महसूस हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हो रही हैं। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ

बारिश की संभावना बनी रहेगी। प्रशासन ने भी लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की सलाह दी है।

7k network

🌦️ आज का मौसम

लोकेशन पता की जा रही है...

--°C

---