NEWS

एशियाई खेलों में भारत को किसने दिलाया एक और स्वर्ण

एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है और चार दिन में भारत की झोली में 22 पदक आए। पांचवें दिन भी कई खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है। शूटिंग और घुड़सवारी में भारत को स्वर्ण पदक मिल चुके हैं और आज भी इन्हीं दो खेलों में पदक की उम्मीद सबसे ज्यादा है। प्रतियोगिता के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन और चौथे दिन आठ पदक मिले। सरबजोत सिंह, अर्जुन चीमा और शिव नरवाल की पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने चीन को एक अंक से हरा दिया है। भारत ने 1734 (स्वर्ण), चीन ने 1733 (रजत) और वियतनाम ने 1730 (कांस्य) के स्कोर के साथ पदक पर कब्जा जमाया।
रोशिबिना देवी ने 60 किलो वेट कैटेगरी में दिन का पहला मेडल दिलाया। फाइनल में चीन की जियाओवेई वू से उन्हें 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। यह एशियाड के इतिहास में वुशू में भारत का दूसरा रजत मेडल है।

भारत की झोली में अब तक आये पदकों की संख्या
स्वर्णः 6
रजतः 8
कांस्यः 10
कुलः 24

Naad News
Author: Naad News

Leave a Comment

READ MORE

What does "money" mean to you?
  • Add your answer