NEWS

भाजपा नेता सावन पाइवाल ने दिया निर्दलीय को समर्थन

– भाजपा पार्षद मनोज बंसल ने भी दिया सभापति को समर्थन
हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नेता सावन पाइवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी गणेश राज बंसल को समर्थन दिया है। टाउन की बरकत कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में सावन पाइवाल ने कहा कि मैंने भाजपा कार्यकर्ता के नाते टिकट के लिए दावेदारी जताई लेकिन मेरा टिकट काट कर पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप के पुत्र अमित सहू को दे दिया गया। पाइवाल ने कहा कि मेरे जैसे अनेक समर्पित कार्यकर्ता टिकट से वंचित कर दिए। क्या निष्ठावान कार्यकर्ता केवल दरियां बिछाने के लिए ही हैं। उन्होंने कहा कि अपनी स्थापना के बाद से भाजपा वंशवाद के मुद्दे पर लगातार दूसरी पार्टियों को घेरती आई है लेकिन हनुमानगढ़ में अमित सहू को टिकट देकर वंशवाद को बढ़ावा दिया गया है। हनुमानगढ़ में भाजपा प्रत्याशी का चयन पूरी तरह गलत है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता शहजाद खान, सतीश शर्मा, वेदव्यास शर्मा, चंचल पारीक, विक्रम सिंह रामगढिय़ा, डॉ. प्रेम सिंह शेखावत, नवाब खान और अमित मिश्रा आदि ने भाजपा छोडक़र गणेश बंसल को समर्थन देने की घोषणा की। इसी प्रकार दलीप पेंटर के नेतृत्व मेंं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बंसल को समर्थन का एलान किया। गणेश बंसल ने सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उधर, भारतीय जनता पार्टी के पार्षद मनोज कुमार बंसल ने गुरुवार को निर्दलीय प्रत्याशी नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल को समर्थन दे दिया। चार साल पहले मनोज कुमार बंसल ने गणेश राज बंसल के खिलाफ सभापति का चुनाव लड़ा था। तब भाजपा ने मनोज बंसल को गणेश राज के खिलाफ प्रत्याशी बनाकर मैदान मेंं उतारा। नगर परिषद के 60 सदस्यीय बोर्ड में गणेश राज बंसल 41 वोट लेकर विजयी हुए जबकि भाजपा के मनोज कुमार बंसल को 19 वोट मिले थे। गणेश बंसल के खिलाफ सभापति चुनाव लडऩे के बाद वह नगर परिषद में भाजपा का प्रमुख चेहरा थे लेकिन विधानसभा चुनाव में उन्होंने गणेश बंसल के साथ हाथ मिला लिया है।

Naad News
Author: Naad News

Leave a Comment

READ MORE

What does "money" mean to you?
  • Add your answer