NEWS

दीपावली त्योहार पर रोशनी की जगमगाहट, छाया उल्लास

– आतिशबाजी के साथ मनाया दीपावली का त्योहार
हनुमानगढ़। उत्साह, उमंग व श्रद्धा के महापर्व दीपोत्सव को लेकर हर तरफ उल्लास छाया रहा। घर-प्रतिष्ठान, गली-मोहल्ले व बाजार रोशनी से जगमग हो उठे। रात को हुई भव्य आतिशबाजी से आसमान भी रोशन हो उठा। इस मौके पर व्यापारिक प्रतिष्ठान सहित घरों में लक्ष्मी माता की पूजा-अर्चना के साथ दीपोत्सव की आरती की गई। बच्चों और युवाओं में आतिशबाजी को लेकर जमकर उत्साह दिखा। दीपावली को लेकर हर तरफ रोशनी से लोगों ने घर व प्रतिष्ठानों पर सजावट की। अपने मकानों पर रंग-बिरंगी रोशनियों की लडिय़ां लगाई गईं। आंतरिक सजावट के लिए भी लोगों ने खरीदारी की। सजावट के लिए बाजारों में स्वदेशी के साथ चाइनीज उत्पाद भी बिके। बाजार में दुकानों पर ग्राहकों की कतार लगी रही, लोगों ने जमकर खरीदारी की। वाहनों में भी जमकर भीड़ देखी गई। लोग दीपावली मनाने के लिए अपने घर जा रहे थे। बस व ट्रेनों में यात्रियों की जमकर भीड़ देखी गई। दुकानों पर सामान खरीदने वाले लोगों की इतनी भीड़ थी कि ग्राहकों को खड़े रहने के लिए जगह नहीं मिल रही थी। इधर सडक़ों पर वाहनों का जमावड़ा होने के कारण सडक़ों पर बार-बार जाम लग रहा था। जंक्शन शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर तो लोगों के वाहनों की अधिकता से बार-बार जाम लग रहा था। दीपावली व गोवर्धन के त्योहार पर घरों में पकवान बनाए गए। दीपावली के दिन हलवा, पुरी व अन्य कई प्रकार के व्यंजन बनाए गए। साथ ही दुकानों से मिठाइयां खरीदी गईं। शहर व गांवों में मिठाइयों की दुकानों को सजाया गया। जिला मुख्यालय पर मिठाइयां खरीदने वालों की भीड़ देखी गई। दीपावली के त्योहार पर शांति कायम रखने के लिए बाजारों में जगह-जगह पुलिस की टीम घूमती रही। शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त जाप्ता शहर में जगह-जगह लगाया गया। सादा वर्दी में भी संदिग्ध लोगों पर नजर बनाए रखने के लिए पुलिस ने मॉनिटरिंग की। दीपावली के दूसरे दिन मंगलवार को गोवर्धन पर्व मनाया गया। इस दिन मंदिरों में अन्नकूट प्रसादी का आयोजन हुआ। बुधवार को भैयादूज का पर्व मनाया जाएगा।

Naad News
Author: Naad News

Leave a Comment

READ MORE

What does "money" mean to you?
  • Add your answer